सीधी दर्पण

आबकारी अधिकारी से मुलाकात कर शिवसेना की चेतावनी

सीधी जबलपुर दर्पण । शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी विभाग के जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह से मुलाकात कर शहर के पुराने बस स्टैंड पर संचालित शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग उठाई है।
इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पुराने बस स्टैंड पर स्थित शराब दुकान के कारण आए दिन वाद-विवाद, झगड़े और अशांति की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री प्रतिक्षालय शराबियों का अड्डा बन चुका है, जिससे व्यापारियों के साथ मारपीट जैसी घटनाएँ भी बढ़ रही हैं।
श्री पांडे ने कहा कि व्यापारी भाई के साथ मार पीट उपरांत भी एक पत्र सौंपा गया था लेकिन वो आवेदन हुआ अबकी बार निवेदन हो गया लास्ट बार दे दनादन करने के लिए मजबूर होगे। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि बस स्टैंड के पास ही वीर हनुमान मंदिर स्थित है, जहाँ गणेश उत्सव एवं नवरात्रि के दौरान प्रतिमाएँ स्थापित होती हैं। ऐसे में धार्मिक आस्था को भी लगातार ठेस पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में कहीं भी बस स्टैंड में शराब दुकान नहीं है, फिर यहाँ क्यों संचालित की जा रही है।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर शराब दुकान को पुराने बस स्टैंड से नहीं हटाया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने साफ कहा कि कार्यवाही न होने की स्थिति में शिवसेना कार्यकर्ता शराब दुकान के सामने बैठकर प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे के साथ संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल भोले, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान मुन्ना, आशीष सिंह चौहान एवं साजन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88