मधुर गीतों भरी एक शामस्वर दरबार कला मंच के नाम

जबलपुर दर्पण । सुहानी चाँदनी रातें…परदेसिया ये सच है पिया…..मेरे प्यार की उम्र हो …. दिल की ये आरजू…। कुछ ऐसे ही गीत गत दिवस स्वर दरबार कला मंच के द्वारा शाम 6.30 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस संगीतमय शाम में संजय पाठक, हेमंत कोष्ठा, दुर्गेश गर्ग, कंचन भसीन, रवीनंदन, विवेक भसीन, दामिनी, समीक्षा, विकास शर्मा, शिल्पी ठाकुर, राकेश मोहन उपाध्याय, देवेन्द्र कोष्ठा, आलोक आब्रिदा, कुंदल राव, राजेश शर्मा आदि ने एक से बढ़कर एक अपनी आवाज में प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित थे, स्वर दरबार कला मंच संस्था के अध्यक्ष विकास शर्मा जी ने उपस्थित सभी श्रोताजनो का आभार व्यक्त किया ।



