खमरिया एवं तिलवारा क्षेत्र में हुई आधा दर्जन से अधिक नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन के मार्गदर्शन में टीम के द्वारा शातिर नकबजन सहित 3 गिरफ्तार, लाखों रूपये कीमती जेवर एवं अन्य सामान जप्त किये गये है।
क्राईम ब्रांच तथा थाना खमरिया एवं तिलवारा की टीमों के द्वारा थाना क्षेत्र मे हुई नकबजनी की घटनाओं के सम्बंध में पतासाजी करते हुये शातिर नकबजन अशोक उर्फ कटोरा चौधरी को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गयी तो थाना खमरिया क्षेत्र में 5 एवं थाना तिलवारा क्षेत्र में 2 नकबजनी की घटनाओं को घटित कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर अशोक कबाड़ी एवं श्रीमति माला चौधरी को बेचने हेतु देना बताया। अशोक कबाड़ी एवं श्रीमति माला चौधरी को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये सोने के जेवर वजनी 6 तोला एवं चांदी के जेवर वजनी 1 किलेा कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त करते हुये निम्नलिखित प्रकरणों में आरोपियेां की विधिवत गिरफ्तारी कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया शातिर नकबजन अशोक कटोरा के विरूद्ध पूर्व से थाना खमरिया, रांझी, गोरखपुर, माढोताल, तिलवारा, गोराबाजार, संजीवनी नगर, हनुमानताल में लगभग 50 प्रकरण पंजीबद्ध है।

