बच्चों की शिक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़

जबलपुर दर्पण। बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्ट क्लास टीवी व प्रोजेक्टर दिया गया था। लेकिन शहपुरा अंतर्गत भमकी शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण पर पाया कि प्रोजेक्टर एवं टीवी बंद है और वह भी प्रिंसिपल द्वारा अपने कार्यालय पर रखवाई गई है। जिला प्रशासन कार्यवाही कर बच्चों के साथ शिक्षा में खिलवाड़ नही होने देगी। निरीक्षण के दैरान रामबाबू सिंह, अमित शुक्ला, रमेश सिंह जी, रमेश सिंह जी, पारस जैन, संतोष सिंह पूर्व सरपंच घंसौर एवं संतोष सिंह सचिव संगठन ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा, नीरव सिंघई, मोनू जायसवाल, सोनू दुबे, संग्राम सिंह, हरिप्रसाद पटेल, उमाकांत दुबे, यश राज सिंह, प्रदीप सिंह शेरू, सोनू सिंह आदि जन उपस्थित रहे।



