जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
देश की आन वान शान तिरंगे का किया ध्वजारोहण

जबलपुर दर्पण। कृष्णा सिटी कॉलोनी मे 77 वा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया । बच्चों द्वारा बहुत ही अच्छी मनमोहक प्रस्तुति दी गयी । श्री पंत ने अच्छे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन अजय शुक्ला द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे अंजनी द्विवेदी , अजय शुक्ला , बेंद्रे जी,सुरेश विश्वकर्मा , शुभम रिछारिया , राजेश जैन, विपुल सिंह,राहुल श्रीवास्तव सहित समस्त कालोनी वासियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अंजनी द्विवेदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



