स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने महानगर में निकाली तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जबलपुर की सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जबलपुर की कैंट, उत्तर एवं पश्चिम विधानसभा में तिरंगा यात्रा सांसद श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना कर अब अमृत काल में प्रवेश कर रहा है अर्थात् अब भारत अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की ओर अग्रसर है आजादी के अमृतकाल में हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होंगे क्योंकि इतनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था इस बात का प्रमाण है आज हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं आगामी कुछ वर्षों में हम तीसरे स्थान पर होंगे भारत माता का परचम पूरे विश्व में फहराएगा और यह सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के कारण संभव हो रहा है। श्री राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से 70 सालों तक देश मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में लगा था क्यूंकि कांग्रेस सरकार में कहीं न कहीं ब्रिटिश हुकूमत कि मिलावट थी परंतु देश में मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ आमजनों के जीवन में गति देने का काम किया एवं अब लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही माननीय मोदी जी ने आजादी के मूल्यों को समझने हेतु ही हर घर तिरंगा अभियान जैसा अभियान चलाया ताकि आने वाली पीढ़ी भी आजादी की महत्त्वता को समझ सके और उन वीर सपूतों के बलिदान बलिदान से प्रेरित होकर देशहित में काम करे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभिलाष पांडे, पंकज दुबे, धीरज पटेरिया, संदीप जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, रोहित जैन, रंजीत पटेल, योगेश बिलोहा, अतुल जैन दानी, संतोष लालवानी, अभिषेक तिवारी, कौशल सूरी, दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, राहुल खत्री, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, रूपा राव,संजय यादव, अभिनव यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



