पावन खिंड दौड़ 19 अगस्त को

जबलपुर दर्पण। क्रीड़ा भारती जाबलिपुरम के तत्वावधान में 19 19 अगस्त को सुबह 8:30 बजे सिविक सेंटर भारत माता स्तंभ से छत्रपति शिवाजी महाराज के मूर्ति स्थल मदन महल तक पवन खंड दौड़ का आयोजन किया गया है जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार ने बताया कि पावन खिंड दौड़ का आयोजन जबलपुर में बेकत कई वर्षों से किया जा रहा है क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक जब मुगलों से लड़ रहे थे तो उनके पास भोजन सामग्री और रसद उपलब्ध नहीं थी कोल्हापुर के पंधाना नामक किले से 60 किलोमीटर दूर विशालगढ़ के किले पर पहुंचने के लिए और अपने राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को बचाने के लिए सैनिकों ने युक्ति लगे जिसमें दो पल के बनाए गए इसमें एक में खुद शिवाजी और 200 सैनिक थे दूसरी टुकड़ी में एक सैनिक को शिवाजी बनाकर टोली में बाकी सैनिक मुगलों की सेना को रोक रहे थे, पहली टोली ने रात भर में 60 किलोमीटर का सफर दौड़ कर सैनिकों ने शिवाजी महाराज को विशालगढ़ किले तक पहुंचा दिया, दूसरी टुकड़ी के सरदार बाज़ी प्रभु देशपांडे ने अपने 300 सैनिकों के साथ 15000 मुगलों से लड़ कर उनको घोड खिंड में रोके रखा। और अंत में शहीद हुए।
क्योंकि विशालगढ़ किले पर शिवाजी महाराज की पालकी को लेकर पैदल ही जा सकते थे क्योंकि सड़क सकरी खतरों से भरी, पत्थरीली खिंड थी इसलिए मराठा सैनिक शिवाजी महाराज की पालकी लेकर दौड़कर पहुंचे थे ।
वीर योद्धा बाज़ी प्रभु देशपांडे की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए क्रीड़ा भारती जाबलिपुरम पावन खिंड दौड़ का आयोजन कर रहा है। पत्रकार वार्ता में क्षेत्र संगठन मंत्री भीष्म सिंह राजपूत, म प्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जामदार, विशाल दत्त, मनोज कुशवाह, नीलेश रावल, कमलेश अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, विध्येश भापकर, देवेन्द्र शुक्ला सहित क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


