जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री राम कथा व हनुमान स्तुति से कलयुग में मनोकामना पूर्ण होती है

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के कुम्ही सतधारा में प्राचीन हनुमान टेकरी के हनुमान मंदिर परिसर में 3 बजे से 6 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान राम कथा 8 अगस्त से 18 अगस्त 2023 के बीच आयोजित है। यह धार्मिक कार्यक्रम भरवारा आश्रम से श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज की प्रेरणा तथा बनवारी दास जी के शिष्य वृंदावन से पहुंचे पंकज दास जी महाराज की कृपा व गुरु कृपा से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथा पावन पवित्र संस्कारधानी कूम्ही सतधारा के शास्त्री राकेश तिवारी जी के द्वारा श्रीराम कथा में भगवान श्री रामचंद्र, लक्ष्मण जी, श्री जानकी जी तथा हनुमान जी के चरित्र चित्रण की कथा सुनाई जा रही हैं। कथा कार्यक्रम में 18 अगस्त को वृंदावन से पहुंचे पंकज दास जी महाराज, सतना बघेश्रर धाम से पहुँची सुश्री ज्ञानगंगा देवी हनुमान मंदिर का परिक्रमा कर राम कथा को नमन कर स्मरण किया। वही जजमान दर्शनी निवासी राकेश पटेल, बबली पटेल, हनुमान मंदिर पुजारी रामचन्द्र पाण्डे सहित कुम्ही सतधारा के आसपास के सैकड़ो श्रद्धालु भक्त महिला पुरुष कथा स्थल पहुंचकर राम कथा सुनकर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88