जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश बिजली सेक्टर की महत्वपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण प्रमुख विद्युत समंक 2023 विमोचित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ता की संख्या 1 करोड़ 74 लाख है, प्रति व्यक्त‍ि विद्युत खपत (रूफ टॉप सोलर खपत को छोड़ कर) 1193 किलोवाट प्रति घंटा से बढ़ कर 1280 किलोवाट प्रति घंटा हो गई है। मध्यप्रदेश की उपलब्ध उत्पादन क्षमता वर्ष 2022-23 में बढ़ कर 22185 मेगावाट हो गई। मध्यप्रदेश के विद्युत सेक्टर की इस तरह की जानकारियों व नवीनतम आंकड़ों से परिपूर्ण प्रमुख विद्युत समंक 2023 का पिछले दिनों मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने विमोचन किया। विद्युत उत्पादन, उपलब्धता, ट्रांसमिशन, ड‍िस्ट्रीब्यूशन के नवीनतम आंकड़ों से समाहित बारह पृष्ठीय प्रमुख विद्युत समंक 2023 का प्रकाशन एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के स्टेट प्लानिंग सेल ने किया है। पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक फिरोज़ कुमार मेश्राम ने प्रमुख विद्युत समंक को विमोचन हेतु प्रस्तुत किया।
प्रमुख विद्युत समंक 2023 के विमोचन समारोह के दौरान मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील कुमार तिवारी व मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव कुमार गुप्ता सहित व‍िभ‍िन्न विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंता और कार्मिक उपस्थि‍त थे।
प्रमुख विद्युत समंक 2023 पुस्त‍िका में राज्य विद्युत क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में अर्जित की गई प्रमुख उपलब्ध‍ियों के आंकड़ों को शामिल किया गया है। समंक में मध्यप्रदेश के विद्युत उत्पादन, उपलब्धता, ट्रांसमिशन व ड‍िस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में अर्जित की गई उपलब्ध‍ि‍यों के आंकड़ों को टेबल, चार्ट, ग्राफव नक्शे के द्वारा रोचक व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। समंक में प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में हुई वृद्ध‍ि, प्रदाय की गई बिजली, शीर्ष मांग, उपभोक्ताओं की संख्या, व‍िभ‍िन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग की गई बिजली, ट्रांसमिशन व ड‍िस्ट्रीब्यूशन सिस्ट्म के विकास, प्रति व्यक्त‍ि बिजली खपत इत्याद‍ि आंकड़ों को प्रदर्श‍ित किया गया है। समंक में प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र व पश्च‍िम क्षेत्र द्वारा किए गए कार्यों व अर्जित उपलब्ध‍ियों को कंपनीवार दर्शाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88