सावन को किया सेलिब्रेट दिया संदेश

जबलपुर दर्पण। डांस गुरु जी योग क्लब की संचालिका शालिनी साहू के नेतृत्व में आदर्श नगर, पंचशील कॉलोनी, में हरियाली पर्यावरण एवं सावन आया झूमके को सभी महिलाओं ने सेलिब्रेट किया, महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सावन के गीत गाए वही झूला भी झूला डांस भी किया, रैम वॉक पर महिलाओं ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी साथ ही महिलाओं पुरस्कार भी दिए गए, शालिनी जी ने बताया कि हमारी संस्था समय समय पर हर कार्य करती रहती हैं ताकि महिलाओं का हौसला बड़े एवं वो खुद अपने पैरों पर खड़े हो सके, इस अवसर पर आयोजक शालिनी साहू, वंशिका मलगानी, किरण गोगिया, सीमा जगवानी,मोनिका , स्वाति मल्होत्रा, चंचल बनकर, अंशिका अहूजा, कशिश बहरानी आदि महिलाए रही ।



