जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

जबलपुर दर्पण। मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संस्थापक राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार जिला शिक्षा विभाग क्रीड़ा अधिकारी सुश्री चंदा सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग द्वारा अंतर शालेय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया की शाखा ,मदन महल, शाखा बिलहरी, शाखा बिलहरी, शाखा बरेला, शाखा विजयनगर घड़ी चौंक, शाखा मेडिकल के खिलाड़ियों ने अंतर शालेय जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता, अंतर शालेय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं अंतर शालेय जिला स्तरीय जूडो ,अंतर शालेय जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कर अपना स्थान जबलपुर सम्भाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित करने में सफल रहे ‌।
पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-मानव राज यादव स्वर्ण पदक अंतर शालेय जिला स्तरीय ताइक्वांडो व जूडो प्रतियोगिता ,रजत पदक अंतर शालेय जिला स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता , कार्तिक यादव कांस्य पदक जिला स्तरीय शालेय कुराश एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता, प्रियांशी उपाध्याय स्वर्ण पदक जिला स्तरीय शालेय कुराश एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता ताइक्वांडो ,वैष्णवी उपाध्याय रजत पदक कुराश प्रतियोगिता, कांस्य पदक ताइक्वांडो प्रतियोगिता,कृतिका खयानी,रजत पदक ताइक्वांडो,कुराश एवं कराते प्रतियोगिता, अंशिता रॉय स्वर्ण पदक ताइक्वांडो एवं कुराश प्रतियोगिता, अमिष्का रॉय कांस्य पदक ताइक्वांडो एवं कुराश प्रतियोगिता,ऋषि ठाकरे स्वर्ण पदक ताइक्वांडो प्रतियोगिता , रजत पदक कराते प्रतियोगिता, कांस्य पदक कुराश प्रतियोगिता,वैभव श्रीवास्तव कांस्य पदक ताइक्वांडो एवं कुराश प्रतियोगिता,मोहित यादव स्वर्ण पदक ताइक्वांडो एवं कुराश प्रतियोगिता,यश सिंह रजत पदक ताइक्वांडो एवं कुराश प्रतियोगिता,खुशल हुरमाले रजत पदक ताइक्वांडो प्रतियोगिता, अनुष्का साहू स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता, रेशु सिंह मसराम स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता, सौरभ चक्रवर्ती स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता, कृष्णकांत पटेल स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता, भावना पट्टा स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता, रजत पदक ताइक्वांडो प्रतियोगिता, वैभव दीक्षित रजत पदक ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता, आर्यन चक्रवर्ती रजत पदक कुराश प्रतियोगिता, विकास मरावी रजत पदक कुराश प्रतियोगिता, सुकन्या पटेल रजत पदक कुराश प्रतियोगिता, कार्तिक पटेल रजत पदक कुराश प्रतियोगिता, वीरेंद्र मरावी कांस्य पदक कुराश प्रतियोगिता, नव्या चौरसिया कांस्य पदक कुराश प्रतियोगिता, सृष्टि पटेल कांस्य पदक कुराश प्रतियोगिता, निधि केवट स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता, निकिता केवट स्वर्ण पदक कुराश प्रतियोगिता । अंतर शालेय जिला स्तरीय शालेय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव एवं प्रशिक्षक जयराज चौधरी के मार्गदर्शन में क‌ष्णा होम्स बिलहरी एवं सामुदायिक भवन बरेला जबलपुर (म.प्र.) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । अंतर शालेय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संरक्षक मिलन मुखर्जी अध्यक्ष प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी समिति ,संरक्षक सुश्री मधु यादव अर्जुन अवार्डी पूर्व कप्तान अखिल भारतीय महिला हॉकी टीम, अध्यक्ष राजकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि महापौर सदस्य नगर निगम जबलपुर, उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर मुख्य सम्पादक दैनिक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र ,कोषाध्यक्ष एम सुजेश नायडू समाजसेवी,संयुक्त सचिव झामसिंह तेकाम मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, सहसचिव जयराज चौधरी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88