जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

28 दिवसीय रोजारोन्मुखी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के द्वारा दो अल्पावधि स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण (सर्टिफिकेट) कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अरूण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना जबलपुर एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पी. के. जैन, प्रशासनिक अधिकारी श्री अवधेश दुबे द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जलन से हुआ। इस अवसर पर प्रो. शुक्ल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुये उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिये प्रेरित किया जिससे वे अपने पैरो पर खड़े होकर परिवार, समाज और देश की सेवा कर सके। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. के. जैन ने आशीष वचन के रूप में छात्रों को आत्म निर्भर बनने के साथ मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।
28 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत ’’टैली कोर्स’’ तथा ‘‘वर्ली लिप्पन एवं मधुवनी आर्ट‘‘ का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को निःशुल्क दिया जायेगा। प्रशिक्षणोपरांत सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। टैली कोर्स के प्रशिक्षक श्री आशीष साहू एवं वर्ली लिप्पन एवं मधुवनी आर्ट प्रशिक्षक कु. श्रिया जैन ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित सामान्य जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोनिका मसीह द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित दिशा निर्देश देते हुये प्रत्येक दिन प्रशिक्षण में उपस्थित रहने को कहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के सह-प्रभारी डॉ. कमलेश मौर्य एवं आभार ज्ञापन डॉ. प्रशांत नामदेव द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88