भारतीय रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स फेडरेशन, एक्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग

जबलपुर दर्पण। भारतीय रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स फेडरेशन की दो दिवसीय एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग इस वर्ष जबलपुर में आज से आयोजित हो रही है. यह फेडरेशन भारतीय रेलवे के 18 जोन एवं उत्पादन इकाइयों में पदस्थ लगभग 14 हजार रेलवे अधिकारियो की संस्था है जिसमे पश्चिम मध्य रेलवे के लगभग 480 अधिकारी शामिल है
फेडरेशन की प्रमुख मांग इस प्रकार है
ग्रुप बी अधिकारी से ग्रुप ए में प्रमोशन में भेदभाव न करते हुए यथा शीघ्र पदोन्नति दी जाये. की जाये.
- वित्तीय अपग्रेडेशन के तहत समुचित वित्तीय लाभ एवं सुविधाएं प्रदान
- ओल्ड पेंशन योजना को अधिकारियों में भी लागू किया जाये।
- . एक ही पद पर वर्षो से पदस्थ रखने की परंपरा को बदल कर समय समय पर पदोन्नति एवं पदस्थापना की जाये।
- अधिकारिक स्तर पर भेदभाव की भावना खत्म की जाये।
पत्रकारवार्ता को फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित कुमार जैन, महासचिव श्री एच. सी. यादव, पश्चिम मध्य रेलवे के चेयरमेन श्री अरुण कुमार शर्मा, महासचिव श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया. इस अवसर पर प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के किशोर पटेल, राजेश तिवारी, नितिन तिवारी, सुवीर श्रीवास्तव, एस.एस.पराशर, संजय शर्मा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।



