जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धरती को स्वर्ग बनाने हेतु प्रयासरत पूर्ण गुरु संत रामपाल जी महाराज के मानव कल्याण के उद्देश्य

जबलपुर दर्पण। विश्व के प्रत्येक नेक इंसान की हार्दिक इच्छा होती है कि सब आपस में मिलकर रहें, एक दूसरे का सहयोग करें, किसी प्रकार का झगड़ा राग द्वेष न रहे, जाति धर्म की सीमाएं समाप्त हों, ग्रह युद्ध तथा विश्व युद्ध न हो, कोई नशा न करे, जीव हिंसा ना हो, भ्रष्टाचार समाप्त सहित सभी बुराइयां समाप्त हों तथा सब आपस में भाईचारे व शांति से रहें और तरक्की करें। लेकिन जैसे जैसे कलयुग बीतता जा रहा है वैसे वैसे बुराइयां व अशांति बढ़ती जा रही है। यदि किसी परिवार में एक भी सदस्य नशा करता है तो वह पूरे परिवार में अशांति पैदा कर देता है। जब कोई रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है तो पूरे परिवार का खाना व नींद हराम हो जाती है। यदि किसी माता पिता की औलाद बिगड़ जाती है तो वह सोचता है औलाद ना होती तो अच्छा होता।ऐसे ही चोरी, ठगी, मिलावटखोरी, नशाखोरी, अंधविश्वास, पाखण्डवाद, दहेज, मृत्युभोज, जातिवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद, ब्लात्कार, लाइलाज बीमारियां, हिंसा जैसी अनेकों समस्याओं से सभी ग्रस्त है।सब समस्याओं का एक ही समाधान है शास्त्रविधि अनुसार सत्य भक्ति जो पूर्ण संत के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त होगी।वर्तमान में पूर्ण संत जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज हैं जो विश्व शांति तथा जगत कल्याण के लिए धरती पर अवतार हैं।

समाज सुधार और आत्म उद्धार, तत्वज्ञान से होय।
दूसरे के धन पर रहे आश्रित, दुगुना निर्धन होय।।

सच्चे ज्ञान से माया की दौड़, लूट खसोट समाप होगी। लोग दूसरे के धन को विष समान मानेंगे।
संत रामपाल जी महाराज बताते हैं
जीव हमारी जाति है, मानव धर्म हमारा।
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, धर्म नहीं कोई न्यारा।।

संत रामपाल जी महाराज के सच्चे ज्ञान से ही जाति धर्म के झगड़े पूर्णतया समाप्त हो जाएंगे। धरती स्वर्ग से भी पवित्र हो जायेगी।

कबीर साहेब की वाणी है
कलियुग मध्य सतयुग ल्याऊ, तातै सत्य कबीर कहाऊं।
इस वाणी को कबीर साहेब जी ने वर्तमान समय के लिए बोला था, आज स्वयं कबीर साहेब जी ही संत रामपाल जी महाराज जी के रूप में धरती पर आकर अपनी वाणी को सच कर रहे हैं।विश्व में प्रेम, शांति, सद्भावना व सभी बुराईयां, कुरीतियां, पाखंडवाद, नशा, दहेज, हिंसा इत्यादि समाप्त करके सबको एक परमात्मा की भक्ति करवाकर सुखी बनाना और पूर्ण मोक्ष देना तथा कलयुग में सतयुग जैसा माहौल बनाना संत रामपाल जी महाराज जी का उद्देश्य है।संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान से ही भारत पुनः सोने की चिड़िया तथा विश्वगुरु बनेगा।सभी से निवेदन है संत रामपाल जी महाराज के परमार्थ के मिशन से जुड़कर अपना कल्याण कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page