जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब

जबलपुर दर्पण। जबलपुर की पूर्व एवँ उत्तर विधानसभा में निकली मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया।उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को जबलपुर प्रवास हुआ इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर महानगर की पूर्व एवँ उत्तर विधानसभा में जनदर्शन यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के साथ साँसद श्री राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, पूर्व विधायक एवँ भाजपा प्रत्याशी श्री अंचल सोनकर, पूर्व विधायक श्री शरद जैन, अभिलाष पांडे ने जनदर्शन रथ में सवार होकर लोगो का अभिवादन किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान की जनदर्शन यात्रा पूर्व विधानसभा के शीतलामाई मंदिर क्षेत्र से प्रारम्भ हुई जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इसके बाद यात्रा घमापुर चौक, बेलबाग, छोटी ओमती होते हुए बड़ी ओमती पहुँची जहां से उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की यहाँ से यात्रा करमचंद चौक, मालवीय चौक होते हुए गोलबाजार पहुँची जहाँ मुख्यमंत्री जी ने सुराज कॉलोनी योजना एवँ अनाधिकृत कॉलिनी में अधोसंरचना विकास एवँ भवन अनुज्ञा प्रदाय कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामजिक संगठनों, व्यापारों संगठनों ने स्वागत मंच लगाकर स्वागत किया।जगह जगह लगे स्वागत मंच :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी की जनदर्शन यात्रा का स्वागत मंच लगाकर किया गया। पूर्व विधानसभा में पूर्व विधायक एवँ भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।उत्तर विधानसभा में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, शरद अग्रवाल, धीरज पटेरिया, कमलेश अग्रवाल, संदीप जैन, सुधांशु गुप्ता, डॉ अश्वनी त्रिवेदी, राहुल जैन, जमा खान, जयकुमार जैन, अवधेश यादव, मनीष जैन कल्लू के साथ कार्यकर्ताओ ने मंच लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिला महामंत्री पंकज दुबे, अभय सिंह ठाकुर, कैलाश साहू रंजीत पटेल, डिम्पी विश्वकर्मा, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, शंकर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे, राहुल दुबे, योगेश बिलोहा, अभिषेक तिवारी, अतुल जैन दानी, संतोष लालवानी, कौशल सूरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88