आदिरा शशिधरन एनएसडी में चयनित

जबलपुर दर्पण। नगर की आदिरा शशिधरन का राष्ट्रीय नाट्य स्कूल (एनएसडी) में चयन हुआ है। आर्यावर्त सांस्कृतिक संस्थान की कलाकार आदिरा शशिधरन पिछले सात वर्षों से रंगकर्म से जुड़ी हुई हैं। भारत नाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना आदिरा ने चार वर्षों तक युवा उत्सव में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर नाट्य प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया है। आदिरा का चयन एनएसडी की कठिन चयन प्रक्रिया के पश्चात् हुआ है। आदिरा शशिधरन का अंतिम व निर्णायक चक्र में भारत के शीर्ष नाट्य व्यक्तिवों अमित बैनर्जी, हेमा सिंह, अमितेश ग्रोवर ने साक्षात्कार ले कर अपनी मुहर लगाई। आदिरा संगम कॉलोनी निवासी शीजा व शशिधरन की पुत्री हैं।



