जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ. हरिओम शर्मा की सेवानिवृत्ति पर कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर स्थित कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रक्षेत्र विभाग, कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के संचालक डॉ. हरिओम शर्मा ने 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। इस दौरान विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन आईएबीएम के सभागार में कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने डॉ. हरिओम शर्मा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें गुलदस्ता, शाल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा ने कहा कि डॉ. हरिओम शर्मा ने पूर्णनिष्ठा और ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का पालन कर सराहनीय योगदान दिया हैं। डॉ. शर्मा की छवि बेहतरीन रही। आपकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनायें देता हूं। विदाई समारोह के विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे ने कहा कि आपके कार्य करने की शैली और बुद्धि विकास एवं कौशल से विभाग के सदस्यों ने बहुत कुछ सीखा है। आपने हमेशा से ही अपने कार्य को सर्वोपरि माना है। कुलसचिव श्री रेवासिंह सिसोदिया ने भी डॉ. हरिओम शर्मा की सेवानिवृत्ति पर अपने छात्र जीवन के दौरान उनके द्वारा दिये गये गुरुमंत्र को याद कर अनुभव साझा किये।गौरतलब है कि डॉ. हरिओम शर्मा ने 40 वर्ष की सेवा के दौरान कई विभागों और पदों पर रहकर सराहनीय कार्य किये हैं। डॉ. शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर अधिष्ठता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. पी.बी. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, कुलसचिव श्री रेवासिंह सिसोदिया, लेखानियंत्रक श्री डी.आर. महोबिया, उपलेखा नियंत्रक डॉ. अजय खरे, कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रक्षेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बी. नाहटकर, वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, प्रध्यापक सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या छात्र – छात्राओं ने उपस्थित होकर शुभकमानयें एवं बधाईयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88