नेपाली एकता मंच ने समाजसेवी वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों का सम्मान किया

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय नेपाली एकता मंच द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं नगर के सांस्कृतिक कलाकारों एवं समाज के ही 10 वीं-12 वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम रांझी स्थित गोकलपुर सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण एरिया का लेखक लक्ष्मणपंत विशिष्ट अतिथि रीना ऋषि यादव पार्षद, रितु राजेश यादव पार्षद, केंद्रीय सचिव नगेन्द्र ढकाल मप्र राज्य समिति अध्यक्ष मोती अमील उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व समाज के सभी लोगों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता का पूजन अर्चन दीपक जलाकर शुभारंभ किया, इस अवसर पर नेपाली एकता मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ठकुरी के नेतृत्व में किया गया, कार्यक्रम संचालन सचिव हर्ष सोनी, रोहित सोनी, श्याम मल्ल, पदम शाही, अर्जुन प्रधान, कुमारी आरती साऊद, पवित्रा, रेखा सोनी, लक्ष्मी ठाकुर, मनकुमारी, कुसुम क्षेत्री, देवी बहादुर, मनवा के.सी. आदि उपस्थित रहे।



