रीवा दर्पण

मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसानो की बढी आमदनीः सांसद

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को समाप्त करने व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में प्रश्न किया। जिसके जवाब में केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद डॉक्टर मिश्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू किए गए स्वायत हेल्थ कार्ड से किसानों को 5 प्रतिशत से अधिक उत्पादकता बड़ी है वहीं दूसरी ओर अनावश्यक रासायनिक उर्वरकों से भी जमीन को जो क्षति होती थी उससे भी बचाव हुआ है साथ ही उर्वरक बचने से किसानों को आर्थिक फायदा भी हुआ है।
सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि हम सबको रासायनिक उर्वरकों जो मानव स्वास्थ्य एवं धरती के स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है, के प्रयोग को समाप्त कर प्राकृतिक खेती को महत्व देना चाहिए। सांसद की इस पहल का अंचल के किसानों ने स्वागत किया है।

मनिकिसर में खुलेगा कृषि अनुसंधान केंद्र — डॉ राजेश मिश्रा
लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा में कृषि किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर मनकीसर में कृषि अनुसंधान संस्थान व गजरी से खड्डी सड़क स्वीकृत करने हेतु आग्रह किया ।
इस दौरान केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा की बातों को प्राथमिकता देते हुए गजरी से खड्डी मार्ग की शीघ्र स्वीकृति करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं कृषि अनुसंधान हेतु जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिसके कारण जिले में जल्द ही अनुसंधान केंद्र खुलेगा जिसके लिए अंचल वासियों ने सांसद डॉ राजेश मिश्रा का अभिनंदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88