शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

अनूपपुर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय अनूपपुर में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। महाविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु महाविद्यालय में शासन की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सुविधा उपलब्ध है। साथ ही महाविद्यालय में दिव्यांगजन विद्यार्थियों हेतु एआईसीटीई द्वारा संचालित सक्षम योजना, छात्राओं हेतु एआईसीटीई द्वारा संचालित प्रगति योजना, सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों हेतु मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनांतर्गत छात्रवृत्ति एवं सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क बुक-बैंक की सुविधा उपलब्ध होगी।
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थी किसी भी नजदीकी एमपी ऑनलाईन कियोस्क सेंटर में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विस्तृत विवरण वेबसाइट https://dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।



