एनईपी युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकोशल कॉलेज में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष में एनईपी युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यअतिथि डॉ. श्रीमती संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर के द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में डॉ शिखा सक्सेना द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का परिचय, एनईपी सारथी उद्देश्य, कर्तव्य, दायित्व के बारे में विस्तुत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदान की। व्यावसायिक पाठ्यक्रम, आधार पाठ्यक्रम, परियोजना कार्य, मूल्यांकन पद्धति के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।कार्यशाला के द्वितीय सत्र में डॉ. एम के श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अकादमिक संरचना, क्रेडिट सिस्टम ग्रेड कार्ड, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की जानकारी प्रदान दी गई।कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी, प्रो. अरुण शुक्ल, डॉ. शैलप्रभा कोष्ठा कार्यशाला संयोजक, डॉ. मलय वर्मा, डॉ. रामेश्वर झारिया, डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ, प्रियंका साहू, डॉ. महेन्द्र कुमार कुषवाहा, डॉ. राहुल पटेल, डॉ. विपिन पटेल के साथ जिले के सभी महाविद्यालय के एनईपी प्रभारी के साथ विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



