बालाघाट दर्पण

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भटेरा में जागरूकता का दिया गया संदेश

बालाघाट जबलपुर दर्पण । शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में 29 सितंबर को सेवा पखवाड़ा एवं पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत गोद ग्राम भटेरा में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (बालक एवं बालिका इकाई) तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, जैविक खेती तथा संतुलित पोषण आहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्राम की गलियों एवं दुर्गा पंडालों, ग्राम पंचायत भवन तथा माध्यमिक विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया। स्वच्छता रैली निकालकर गांववासियों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं जैविक खेती के महत्व से अवगत कराया गया। रैली के दौरान गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. योगेश विजयवार एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. गजानन कटरे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं रूपरेखा एनएसएस अधिकारी श्री सुखचंद्र ऐड़े (बालक इकाई) द्वारा तैयार की गई। वहीं एनएसएस अधिकारी डॉ. रचना कोरी (बालिका इकाई) ने बालिका इकाई की स्वयं सेविकाओं का नेतृत्व कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने ग्राम की महिलाओं से संवाद कर स्वच्छता एवं व्यक्तिगत हाइजीन के प्रति जागरूक किया। इस जन-जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाएं तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88