जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कार्यकर्ताओं की संगठन शक्ति से जीतेंगे विधानसभा

जबलपुर दर्पण। मप्र और जबलपुर के कार्यकर्ताओ की संगठन शक्ति को पूरे देश मे जाना जाता है और कार्यकर्ताओं की संगठन शक्ति के बल पर ही आने वाले विधानसभा चुनाव में जबलपुर की पश्चिम और उत्तर विधानसभा का चुनाव पार्टी भारी मतों से जीतेगी, यह बात विधानसभा चुनाव के संभाग प्रभारी पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री सी टी रवि ने पश्चिम एवँ उत्तर विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष एवँ प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में कही।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सी टी रवि ने कहा भाजपा ने पश्चिम विधानसभा में प्रत्याशी के रूप में राकेश सिंह जी उतारा है और राकेश जी जिन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए चार बार साँसद एवँ प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है और उनके द्वारा जबलपुर के विकास के लिए गए सफल प्रयास यह बताते है कि उनकी विकासपरक सोच, भाजपा की संगठन शक्ति और जनता के आशीर्वाद से हम चुनाव में विजयश्री प्राप्त करेंगे बस आप सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व और कार्यो का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करना है।

बैठक को चुनाव हेतु जबलपुर पधारे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवँ वाराणसी से विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने संबोधित करते हुए संगठन के कार्यो को विस्तार से बताया।बैठक को साँसद एवँ पश्चिम से प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि होता है और जब संगठन ने मुझे निर्देश दिया कि विधायक का चुनाव लड़ना है तो कार्यकर्ता होने के नाते मैं पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहा हूँ। उन्होंने कहा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि मुझे हर लोकसभा चुनाव में लीड बढ़ाते हुए जबलपुर संसदीय क्षेत्र से जिताया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ता पश्चिम में भाजपा का झंडा लहराएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा मैं वर्षो से संगठन में कार्य कर रहा हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि जबलपुर के कार्यकर्ता अपना सर्वस्व देते हुए चुनाव में कार्य करेंगे और पश्चिम, उत्तर के साथ पूर्व व केंट में भी भाजपा को विजय दिलाएंगे।बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक शरद जैन, शरद अग्रवाल, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, राजीव बेंटिया, शंकर श्रीवास्तव के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवँ प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88