नारी वंदन अधिनियम लाकर केंद्र सरकार ने महिलाओ का सम्मान बढ़ाया : दर्शना सिंह

जबलपुर दर्पण। देश के सर्वांगीण विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का मान-सम्मान मान बढ़ाया है यह बात भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक में मोर्चा की प्रभारी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में कही।
श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में बहनें बढ़-चढ़कर भागीदारी रखती हैं। हमारे लिए संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। सभी की सक्रियता हमेशा सकारात्मक परिणाम लाती है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि इससे अब देश के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।उन्होंने बैठक में नव मतदाता युवती सम्मेलन, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन, छोटी-छोटी हितग्राही चौपाल और लाडली बहना संपर्क एवं सेल्फी कार्यक्रम का जिक्र किया और उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की।महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष रूपा राव ने बताया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शनिवार को चार संभागों की बैठक संपन्न हुईं उसी क्रम में जबलपुर संभाग की बैठक संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान, नवमतदाताओं को जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं संबंधित योजनाओं पर लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33 प्रतिशत के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करने के संबंध हमे मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर कांति रावत मिश्रा, अश्वनी परांजपे, सुषमा जैन, मिताली बैनर्जी, शशि पटेल, अर्चना अग्रवाल, आत्मिका सिंह, जागृति शुक्ला, सीमा सिंह चौहान, नीता रजक, कल्पना तिवारी, सुमन सिंह यादव, कुसुम चौबे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थी।