दुर्गोत्सव में होगी मां सिंहवाहिनी की 51 फीट अलौकिक विशाल प्रतिमा

जबलपुर दर्पण। मां दुर्गा उत्सव समिति इस 38 वें वर्ष के उपलक्ष्य में म.प्र. में ऐतिहासिक आयोजन करने जा रही है। माँ नर्मदा के पावन तट पर जाबालि ऋषि की तपोभूमि जबलपुर जिसे संस्कारधानी के नाम से भी जाना जाता है समिति द्वारा बड़े एवं अलौकिक आयोजन किये जाते रहे है । इस वर्ष म.प्र. की सबसे 51 फुट ऊँची मनमोहन माँ सिंहवाहिनी की स्थापना एवं पूजन अर्चन पूर्ण विधि विधान से की जानी है, समिति द्वारा पूर्व में भी धार्मिक आयोजनों के अलावा सामाजिक जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर समय समय पर कराई जाती है। जैसे कि – 1. 2012 में संस्कारधानी की सबसे ऊँची 31 फुट प्रतिमा 2. 2014 में 60 फुट के झूले में विराजमान 20 टन की वजनी माता के आलौकिक रूप में झांकी जिसे प्रदेश के सभी भक्तजनों द्वारा झूला झुलाने का अभूतपूर्व अवसर समिति द्वारा प्रदान किया गया, 3. समिति द्वारा स्वयं की रोड साज-सज्जा जिसे भी शहर के साथ साथ पूरे प्रदेश वासियों ने सराहना की, 4. अंधमूक विद्यालय के वितरण को स्वेटर वितरण 5. वृद्ध माताओं को साड़ी वितरण, आप सभी पत्रकारबंधुओं से भी निवेदन है कि शहर में आयोजित हो रहे, इस विशाल पर्व को महापर्व बनाने हेतु अपनी सहभागिता एवं जिम्मेदारी अपने दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से शहर के जिम्मेदार एवं आदरणीय शासनिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ आप सभी से भी निवेदन करें जिससे संस्कार नी का नाम समूचे देश में गौरान्वित हो सके, समय- 4.00 बजे स्थान- रोहाणी जी का प्लाट, टेलीग्राफ गेट नं. 4 राईट टाउन, प्रवेन्द्र सिंह चौहान अध्यक्ष हैं।



