केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने किया प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित

जबलपुर दर्पण। हमारा देश विकास, अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुशासन के साथ पूरी दुनिया मे तेजी से बढ़ने वाला देश बना है और दुनिया में देश का, देश में मध्यप्रदेश का और मप्र में जबलपुर का बदलता चित्र हम सब देख रहे है, हमारे नेतृत्व की इक्षाशक्ति और विकास परक सोच के कारण यह सम्भव हुआ है, यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने मध्यप्रदेश गौरव प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मलेन के अवसर पर होंटल गुलज़ार टावर में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा 2003 से पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में आई भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्ति दिलाई। 2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति का स्वर्णकाल रहे हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डाली गई। 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने मध्यप्रदेश की दिल खोलकर मदद की। डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान गढ़े। न सिर्फ सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हुई, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और विकास के सभी मापदंडों पर प्रदेश को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 60 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाया। 14 करोड़ लोग गरीबी की सीमा रेखा से बाहर हुए। लगभग 10 सालों में देश की आबादी 10 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करके मोदी जी गरीब कल्याण के पुरोधा बन गए और उनकी योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिला।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश में पहली बार संपूर्ण सेचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय, हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण सेचुरेशन की ही उदाहरण हैं। संपूर्ण सेचुरेशन को हासिल करने के लिए ही मोदी सरकार ने प्रदेश के 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं, तो 1.2 करोड़ प्रधानमंत्री अन्न योजना के कॉर्ड बनाए हैं। 10.87 लाख गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। 42 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। 4000 कि.मी. नए राजमार्ग बनाए जा रहे हैं।
श्री गोयल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। आज भारत क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। जी-20 समिट से सारी दुनिया में भारत की संस्कृति, विकास और उसके भविष्य के प्रसार का माध्यम बना है पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। उन्होंने कहा 2047 तक तक भारत की अर्थव्यवस्था 10 गुनी ज्यादा होगी और हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे।
जबलपुर ने विकास के नए आयाम गड़े – श्री गोयल ने कहा मैं पहले भी जबलपुर आया हूँ लेकिन इस बार आने के बाद तो एक नया जबलपुर देखने मिला जिसने विकास के नए आयाम स्थापित किये है। माँ नर्मदा के तट और वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य को समेटे यह शहर आज तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय संसद ने चीफ व्हिफ़ जैसी उल्लेखनीय भूमिका में रहे मेरे साथी यहाँ के सांसद श्री राकेश सिंह को जाता है।
जबलपुर मेरे मामा का घर – उन्होंने कहा मैं पहली बार 1976 मे जबलपुर आया था तुझ दौरान मेरी माँ मीसा में निरुद्ध थी और वहाँ से निकलने के बाद यहाँ मिल्ट्री डेरी में कार्यरत मेरे मामा से मिलने यहां आए थे और आज भी उस समय की यादें मेरे मस्तिष्क में तो लगता है मैं आज फिर अपने मामा के घर आया हूँ।



