पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू कराने हेतु प्रधान मंत्री को लिखा पत्र

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा ने पूरे देश में एडवोकेट पर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों को मद्देनजर रखते हुए शीघ्र ही देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू करने की मांग करते हुए पत्र में लिखा गया है कि उतर प्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ता की हत्या एवं मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ में अधिवक्ता का अपहरण कर उसके तथा उनके पुत्र को अर्धनग्न कर मारपीट करने का हवाला दिया गया है। साथ पत्र में राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान में एडवोकेट प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू किया गया है इस कारण भी समानता के सिधांत के आधार पर तथा अधिवक्ता कोर्ट ऑफिसर होने के कारण पूरे देश के अधिवक्ता सुरक्षा के पात्र हैं।



