हाईवा से टकराकर एक पत्रकार मौत


सिहोरा संवाददाता। सिहोरा अंतर्गत मझगवाँ थाना के सिहोरा रोड स्थिति भीखाखेड़ा ग्राम में29 दिसंबर दोपहर 1:40 बजे के तेज रफ्तार हाईबा वाहन चालक ने दो युवक मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना इतनी दर्दनाक हुई कि दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोपर में हुआ दर्दनाक हादसा को लेकर राह चलते लोगों ने थाना मझगवाँ पुलिस को तत्काल सूचना दी।जिस पर थाना प्रभारी एल एल सरयाम सहित पूरी टीम घटना स्थल पहुंच कर अपने संघयान मै लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल में भेजा गया।
घटी हुई घटना – भीखाखेड़ा मोड़ पर दोनों युवक मोटर साइकिल सवार युवकों के सिर में गम्भीर चोटें लगने से सड़क पर खून की धार बहने लगी थीं। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ हाईवा वाहन चालक समेत मौके से फरार हो गया । कुछ दूरी पर पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह गिरफ्त से दूर रहा। घटित हुई घटना की जानकारी जैसे ही उच्च स्तरीय अधिकारियों को लगी तत्काल एडिशनल एसपी शिवेष सिंह बघेल, सिहोरा थाना प्रभारी पुलिस लाईन जबलपूर की पुलिस दल सहित घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया ।मावला कायम कर मामले को जांच पड़ताल में लेलिया गया है।
घटित हुई घटना की जानकारी – पुलिस थाना मझगवाँ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बुढरा निवासी राम भक्त खरे उम्र 50 वर्षीय देश बन्धु समाचार पत्र संवाददाता व ग्राम निवासी नीरज पटैल उम्र 22 वर्षीय को लेकर अपनी मोटर साइकिल टीवी एस स्टार से सिहोरा की ओर किसी कार्य से आ रहे थे। तभी दोपहर 1: 40 बजे मोटरसाइकिल से भीखाखेड़ा मोड़ के पास जैसे ही पहुँचे। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईबा वाहन ने सामने से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। और मोटरसाइकिल में सवार दोनों युवक उछल कर सड़क में सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और खून अधिक बहने के कारण दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई ।
पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेकर उस वाहन व वाहन चालक की खोजाबीन शुरू कर दी गई हैं। वहीं दोनों शवों का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके ग्राम निवास में किया जायेगा ।



