महाकौशल लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने किया दिल्ली पब्लिक स्कूल हॉस्टल के वॉर्डन के खिलाफ घेराव

जबलपुर दर्पण। महाकौशल लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, गौर सालीवाड़ा के हॉस्टल वॉर्डन मुकेश शर्मा द्वारा 8वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के विरोध में घेराव किया। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुरील ने जानकारी दी कि वॉर्डन ने छात्र को इस कदर पीटा कि उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान पड़ गए, पीठ पर भी गंभीर चोट के निशान हैं और एक कान से सही तरीके से सुनाई नहीं दे रहा है। साथ ही, हाथ में फ्रैक्चर होने की भी सूचना है।
घटना से आक्रोशित छात्र के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके विरोध में एसोसिएशन ने 5 मांगें रखी हैं:
- वॉर्डन मुकेश शर्मा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
- सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित हो।
- छात्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था हो।
- छात्रों को प्रतिदिन अपने माता-पिता से बात करने की सुविधा प्रदान की जाए।
- हॉस्टल में एक शिकायत बॉक्स लगाया जाए, जिसे नियमित रूप से देखा और सुना जाए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने चेतावनी दी है कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घेराव में एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य रोहित कुरील, राहुल अगरिया, अभिरूप चंसोरिया, प्रियेश शर्मा, हर्ष प्रताप, मोहित प्यासी, पुनीत चौबे, रॉबिन जैन, पवन रैदास, देवेन्द्र खरे, रोहित गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, रोहित नामदेव, निखिल पटेल, अमित पटेल, राहुल सौधिया और रतन रजक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अभिभावकों और छात्रों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है, और सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हुई है।



