जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बलात्कार, छेडछाड एवं अपहरण के मामलों में आयी है उल्लेखनीय कमी

जबलपुर दर्पण। पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान चलाया गया है, वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मुहीम ‘‘ ऑपरेशन शक्ति’’ के रूप में महिलाओं के सम्मान वं सुरक्षा हेतुु तथा महिलायें/बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिये महिला अधिकारियो के नेतृत्व में ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन करते हुये दिनॉक 8-4-2023 से ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ चलायी जा रही है।
‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ में आवश्यक संसाधनों से लैस होकर प्रतिदिन 1 उप निरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी को टीम प्रभारी बनाया गया है टीम प्रभारी के साथ 4 का महिला बल एवं 2 पुरूष बल रहता है। प्रत्येक दिवस एक टीम अलग-अलग थाना क्षेत्रों के महाविद्यालयों/स्कूल/ अन्य शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग स्थानों/सार्वजनिक स्थलों- आटो/बस स्टैण्ड, गार्डन, चौपाटी, पर्यटन स्थल, मॉल, इत्यादी भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहॉ पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटनायें घटित हो सकती है, केा ध्यान में रखते हुये सतत् रूप से प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक उपरोक्त स्थानों भ्रमणशील रहती है।
वहीं ‘‘शक्ति टास्क फोर्स‘‘ को और सुविधाजनक, और बेहतर बनाने हेतु दिनॉक 27-4-2023 से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा हैल्पलाईन नम्बर 7587632990 जारी किया गया। उक्त जारी हैल्प लाईन नम्बर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में ड््यूटी अधिकारी के डेस्क पर रहता है जिसका उपयोग राउड द क्लाक ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले टेलीफोन ड्यूटी अधिकारियों के द्वारा किया जाता है।
उक्त हैल्प लाईन नम्बर पर छेडछाड, छींटाकशी या महिला सम्बंधी किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर तत्काल कन्ट्रोलरूम ड्यूटी अधिकारी के द्वारा शक्ति टास्क फोर्स के प्रभारी अधिकारी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक दी जाती है इसके पश्चात अन्य समय में सम्बंधित थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी को सूचना से अवगत कराया जाता है, इस हेतु एक रजिस्टर संधारित किया गया है। जिसमें प्राप्त होने वाली सूचनाओं को लिखा जाता है एवं सूचना पर क्या कार्यवाही की गयी इसका भी उल्लंेख किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88