बारहा वर्ष से सर्वधर्म सर्वसमाज की सेवा अनवरत जारी

गाडरवारा। समाज की सेवा में यू तो कई समिति संगठन कार्य कर रहे है। उन्ही में से विगत बारहा बर्षो से कार्य कर रहे समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति है जिसने जनहित में अपना अलग ही मुकाम बनाया है। महज फलवितरण से शुरू हुई संस्था अबतक सर्व समाज, सर्वधर्म को अनेक सेवाए समर्पित कर चुकी है। कोरोना महामारी हो या प्राकृतिक आपदा से लेकर आपातकालीन एम्बुलेंस वाहन सेवा,आपातकालीन शववाहन सेवा,आपातकालीन दुर्घटना ग्रस्त्र मूक पशुओ का उपचार सेवा,हर गुरुवार साईं खिचड़ी का वितरण,प्रत्येक 4 माह में रक्तदान शिविर का आयोजन जिसमे अब तक 578 यूनिट रक्त का दान कर चुकी है। हर वर्ष शिक्षा के बढ़ावे के लिये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करना एवं शिक्षा सामग्री का वितरण करना इत्यादि प्रमुख सेवा कार्य में अग्रणीय रही है।
इसी क्रम में गतदिवस समिति ने अपनी बारहवीं वर्षगाँठ शासकीय भर्ती मरीजों को फलवितरण एवं साईं श्रधालुओ को खिचड़ी वितरण करके मनाई । कार्यक्रम के पूर्व आरध्यश्री साईं बाबा जी के तैलचित्र की पूर्जा अर्चना की एवं मरीजों के जल्द स्वास्थ की प्रार्थना करते हुए समिति संस्थापक अध्यक्ष आशीष राय ने कहा की आज हमें समाज की सेवा करते हुए बारहा वर्ष पूर्ण हो गए है। समाज की सेवा जैसी बनी सदा समाज को समर्पित रही है। इन गुजरे वर्षों में समिति को नया मुकाम मिला,सम्मान मिला,बहुत कुछ पाया जिसे शब्दों में वया नहीं किया जा सकता। जनहित के लिए संगठन सदा संकल्पित है, और निरंतर रहेंगा। समिति को प्रत्यक्ष अप्रत्क्षय रूप से मिले सहयोग का समिति सदा आभारी रहेंगी। इस मौके पर समिति संरक्षक सदस्य अशोक राय,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,प्रदेशमहामंत्री दिनेश नामदेव,जिलामहामंत्री गोपाल राय,आध्यत्मिक अध्यक्ष महेंद्र साहू,सचिव बबलू दवाई वाला,जिला सदस्य कमलेश सोनी,रमाकांत गुप्ता,संजय विश्वकर्मा,सकिर खान,चेतन विश्वकर्मा,अमित कोरी,कुणाल कहार,पंकज साहू इत्यादि सदस्य उपस्तिथ थे।



