कांग्रेस की नारी सम्मान योजना महिलाओं के साथ छलावा : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण । इन दिनों कमलनाथ महिलाओं, यूवाओं, किसानों, को भृमित करने के लिए कोई न कोई झूटी घोषणा करते जा रहे हैं, जब भी चुनाव आता है कांग्रेस इसी तरह झूठी घोषणाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश की जनता को भृमित करने का कार्य करने लगती है……..
वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार द्वारा नारी शशक्तिकरण हेतु लाडली बहना योजना नाम से महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतीमाह दिए जाने की योजना शुरू की, जिसकी पहली किस्त दस जून से आना शुरू हो जाएगी, उसी को काउंटर करने के लिए कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना के नाम से महिलाओं को ये कहकर छला जा रहा है के जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उन्हें पांच सौ रुपये में गैस सीलेंडर और पंद्रह सौ रुपये मासिक दिया जाएगा, पिछले विधानसभा चुनाव में भी कमलनाथ ने इसी तरह की लोक लुभावन घोषणाएं कर मध्यप्रदेश की जनता को भृमित कर सरकार बनाई थी और पन्द्रह महीने की अपनी सरकार में जनता से किया कोई भी वादा कमलनाथ ने पूरा नही किया था, उल्टा प्रदेश विकास का सारा पैसा वो छिंदवाड़ा में लगा रहे थे, आज भी प्रदेश की जनता कांग्रेस की उन घोषणाओं को याद कर पछताती है जिनकी वजह से कमलनाथ ने सरकार बनाई थी, उनमें से मुख्य घोषणाएं जो कमलनाथ ने पूरा नही किया था उनमें सबसे ऊपर किसानों की कर्ज माफी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, गरीब कन्याओं की शादी पर इंकयावन हजार का अनुदान, समस्त टॉपर को लैपटॉप,सामाजिक सुरक्षा पेंशन तीन सौ से बढ़ाकर एक हजार करना, ऐसी बहोत सारी घोषणाओं को कांग्रेस ने सरकार बनाते ही फाइलों में दबाकर रख दिया था, उन सारी घोषणाओं को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते कभी लागू किया ही नही था, इसके उलट प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखाकर छलने का कार्य किया था, वहीं कांग्रेस सरकार ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना लिया था, पचास सालों तक केंद्र एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है उसके बाद भी वोट की खातिर कांग्रेस को आज भी झूटी घोषणाओं का सहारा लेना पड़ता है, मगर मध्यप्रदेश की जनता इनकी झूठी घोषणाओं की हकीकत जान चुकी है और अब वो कमलनाथ के किसी भी फरेब और धोखे में आने वाली नही है ।



