धान खरीदी न होने से परेशान किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जिले के कई खरीदी केंद्रों में अभी तक पसरा है सन्नाटा।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत खरीदी केंद्र मझगाँव में धान खरीदी केंद्र में धान की गुणवत्ता खराब बताकर किसानों से धान की खरीदी नहीं की जा रही, जिससे क्षेत्र के दर्जनों परेशान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मामले को लेकर जवाबदार प्रशासन के अधिकारीयों द्वारा मौके पर आश्वासन दिया गया कि किसान अच्छा क्वालिटी का धान लाए,तो बिना छन्ना ,पंखा के धान खरीदी किसानों से किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय प्रशासन के अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य डिण्डौरी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस गणेशदास सोनवानी, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र बिहारी शुक्ला सहित पार्टी कार्यकर्ता व दर्जनों किसान मौजूद रहे ।
साफ सुथरी धान को आनामानक बताए जाने पर किसानों में नाराजगी।
गौरतलब है कि जिले भर में इन शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, लेकिन जिले के अधिकतर धान केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब है कि किसानों की उपज को अनामानक बताकर केंद्र प्रभारी धान की खरीदी नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों की परेशानी और भी बड़़ती जा रही है।गौरतलब है कि जिले भर में धान की फसल की कटाई का कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं, अब किसान केंद्रों में धान बेचने की तैयारी में है ,लेकिन किसानों के धानों को गुणवत्ता हीन बताकर प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी से मना किया जा रहा है, जिससे जिले भर के अधिकतर किसान फिलहाल खरीदी केंद्रों से दूरी बनाए हुए हैं। बताया गया कि खरीदी केंद्र शुरू होने के लगभग दो महीने बाद भी जिले के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में सन्नाटा ही पसरा हुआ है,किसान खरीदी केंद्रों से दूरी बनाए हुए हैं। सूत्रों की माने तो डिंडोरी गोदाम में पदस्थ सर्वेयरों द्वारा घटिया स्तर की धान भेजने पर वापस किसानों की धान को धान खरीदी केंद्र लौटा दिया जा रहा है, जिससे किसान परेशान व चिंतित नजर आ रहे हैं। धान खरीदी केंद्रों से खरीदी ना हो पाने के चलते किसान कम कीमत पर क्षेत्रीय बाजार व दुकानदारों को अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर हैं। जिले के किसानों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस पहल कर कार्यवाही की मांग की गई है।



