डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गाड़ासरई के करमा बाई धर्मशाला में हुआ प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद अंतर्गत गाड़ासरई में भारतीय जनता पार्टी मंडल बाजाग का प्रशिक्षण वर्ग मां कर्मा बाई धर्मशाला में आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के निर्देश पर आज प्रारंभ किया गया प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह ठाकुर ने की मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुनील जैन रहे दोनों अतिथियों का स्वागत युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास साहू ने किया किया डॉ सुनील जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सद्भावना के साथ काम करें पार्टी की कार्य पद्धति अनुसार कार्य करें और सरकार की योजनाओं का प्रचार करें, समाज के सभी वर्गों को जोड़ें ऐसी हमारी संरचना होनी चाहिए। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता आतम दास मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू रहे दोनों अतिथियों का स्वागत राजू साहू भजन मरावी ने किया, भाजपा एवं हमारा दायित्व पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज को दिशा देने का काम करता है इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हम समाज के लिए कुछ करें और अपनी अलग पहचान बनाए हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम कार्यकर्ताओं का है। अंतिम छोर के व्यक्ति तक हम सेवा के लिए जाएं ऐसा उदाहरण में प्रस्तुत करना पड़ेगा तृतीय सत्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जी प्रमुख वक्ता एवं एवं अध्यक्ष केशव प्रसाद तिवारी रहे जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जी का स्वागत बलराम मरावी एवं अध्यक्ष केशव प्रसाद तिवारी का स्वागत रविंद्र सोनी ने किया जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर तय करके हमने आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया है। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवता के सिद्धांत को आत्मसात करने हमारी सरकार काम कर रही हैं हमने आज अलग उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके कारण हमारी अलग पहचान है चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण वाटिया मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने किया उनका स्वागत राजकुमार जोगी एवं संतोष मार्को ने किया वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने हमारी विचारधारा पर संबोधन दिया अशोक अवधिया ने संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी भूमिका उत्कृष्ट होनी चाहिए पंचम सत्र की अध्यक्षता नन्दलाल सोनवानी एवम मुख्य वक्ता जयसिंग मरावी इनका स्वागत ददन सिंह धुर्वे एवम संतोष मार्को ने किया।
जयसिंह मरावी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।मंच का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे जी ने किया , कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अश्विनी चौराशिया, मंडल महामंत्री प्रमोद साहू, ब्रजमोहन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज साहू ,बलराम मरावी,ओमप्रकाश साहू ,नवीन चौराशिया,विजय साहू कमलेश पटेरिया,जयकुमार ,राजेश्वर ,सुशील, प्रेमलाल यादव,उमेश खांडे,रवि सोनी ,बोधन वनवाशी,दसरथ वनवाशी,ज्योति ठाकुर,रंजना लोरिया,विध्यवती गवले,जयंती मार्को,अजय साहू ,ददन सिंह, उमेश खांडे ,रनजीत गवले,अजय साहू प्रशांत सिसोदिया भजन मरावी ,शिवकुमार परस्ते ,लहर दस पारस शिवकुमार सोनवानी,भाव सिंग धुर्वे,रविंद्र सोनी एवम युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास साहू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88