जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीजीएचएस, डिस्पेंसरी न 1 में सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 1 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के झारिया की अध्यक्षता में सीनियर्स सिटीजनों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सलाहकार समिति की मासिक बैठक डिस्पेंसरी न 1 जबलपुर में आयोजित की गई । डॉ वी के झारिया ने सभी का स्वागत किया । बैठक में वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर से गुरमुख दास, सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन से एच एन राजपूत ने पेंशनरों के स्वास्थ्य, सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे पेशेंट को डॉक्टर के सामने बैठ कर बीमारी बताने की व्यवस्था हो। पीने के पानी हेतु आर ओ वाटर की सुविधा उपलब्ध कराई जावे।
इस पर डॉ वी के झारिया ने शीघ्र व्यवस्था कराने की बात कही एवं मरीजों को किसी भी इमरजेंसी में डिसपेंसरी टाइम में पूर्ण सहयोग मिलेगा ऐसा आश्वासन दिया। अनिल शुक्ला ने बताया कि सलाहकार प्रतिनिधियो ने डिस्पेंसरी न 1 के समस्त डॉक्टरों एवं स्टाफ, की कार्यशैली की सराहना की एवं उपलब्ध सुविधाओं पर सन्तुष्टि प्रकट की । बैठक में कंचन मेडिकल स्टोर्स के मेडिसन सप्लायर प्रतिनिधि प्रकाश कुशवाहा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। डॉ वी के झारिया ने सभी को आश्वस्त किया कि वरिष्ठ जनों के इलाज और दवाइयों की कोई कमी नही होने दी जाएगी उन्हें पूरे सम्मान के साथ इलाज की उचित सलाह दी जाएगी। डॉ वी के झारिया के सहयोगात्मक सदभाव की सभी ने सराहना की । बैठक के अंत मे सौरभ जैफ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस बैठक की व्यवस्थाओं और सफल बनाने में डॉ टिंपल सुगंध एवं स्टाफ साइड से आनंद कुमार व झलखंड पटेल सहित अन्य लोगो का योगदान बहुत सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88