जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर निगम प्रांगण में स्थापित मॉं भवानी के दरबार में पहुॅंचकर महापौर ने की आरती

जबलपुर दर्पण। नवरात्रि सप्तमी के दिन नगर निगम प्रांगण में स्थापित मॉं भवानी भगवती के चरणों में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शीश झुकाया और उनकी मनोभाव से आरती की। इस मौके पर महापौर ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मॉं भगवती की पूजन अर्चन की और मॉं भगवती से प्रार्थना की कि मॉं विश्व का कल्याण करें और सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि आए। उन्होंने सदैव सभी के ऊपर कृपा बरसाने की भी प्रार्थना की। इसके पश्चात मॉं भगवती के दरबार में नगर निगम इंजीनियर्स के द्वारा आयोजित विशाल भण्डारे में पहुॅंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ इंजीनियर कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, आर.के. गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, सहायक यंत्री सुरेश बबेले, सुनील दुबे, राजेश गोस्वामी, देवेन्द्र कुमार चौहान, संजय सिंह, के.के. रावत, अंकुर नाग, आशीष पाटकर, सत्येन्द्र चक्रवर्ती, महेन्द्र उईके, श्रेयांशी चक्रवर्ती, दीप्ति शिवहरे, स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88