कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

सिलौड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति बनी आमजन की परेशानी

कटनी जबलपुर दर्पण । प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी और शासकीय डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर सिलौड़ी क्षेत्र में जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में युवक कांग्रेस सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष रवि अवस्थी ने शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौड़ी में पदस्थ शासकीय चिकित्सक डॉ. विकास सिसोदिया को सप्ताह में कम से कम तीन दिवस नियमित रूप से सेवा देने के लिए निर्देशित किया जाए। रवि अवस्थी ने बताया कि डॉ. सिसोदिया की औपचारिक नियुक्ति सिलौड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई है, परंतु उनकी नियमित अनुपस्थिति के कारण स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपलब्धता की वजह से मरीजों को इलाज के लिए या तो कटनी या जबलपुर जाना पड़ता है या फिर निजी चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के मरीजों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। ज्ञापन में रवि अवस्थी ने उल्लेख किया कि लंबे समय से सिलौड़ी स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ नाम का बना हुआ है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को न तो समय पर डॉक्टर मिल पाते हैं, न ही दवाइयां या उपचार की अन्य जरूरी सुविधाएं। इस स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति इतनी दयनीय है कि ग्रामीण जन इसे केवल भवन कहकर पुकारने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बात करती हैं, तो उसका असली मूल्यांकन तब होता है जब इन सेवाओं का सही संचालन हो। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर विकास सिसोदिया की अनुपस्थिति से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को निजी वाहनों से जबलपुर या कटनी ले जाना पड़ता है, जिससे कई बार समय पर उपचार न मिलने के कारण मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। रवि अवस्थी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र ही डॉ. सिसोदिया की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करता है, तो युवक कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने इस विषय को लेकर आगामी दिनों में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की बात भी कही।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को समझेगा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौड़ी में चिकित्सक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएगा, ताकि आमजन को स्वास्थ्य सेवा का मूल अधिकार प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88