मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

फिट इण्डिया / रन फॉर यूनिटी के तहत सीआरपीएफ ने किया मैराथन आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जन्म जयन्ती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

मंडला दर्पण। 31 अक्टूबर 2023 को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जन्म जयन्ती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 148 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मण्डला के द्वारा विकांत सारंगपाणि, कमाण्डेन्ट -148 बटा0 के सानिध्य में फिट इण्डिया / रन फॉर युनिटी के तहत के०रि०पु०बल कैम्प पुलिस लाईन मण्डला से नेहरू चौक होते हुए सहस्त्रधारा तक मैराथन का आयोजन किया गया ।

वाहिनी कमाण्डेन्ट द्वारा वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।

जिसमें विक्रांत सारंगपाणि, कमाण्डेन्ट 148, अमित मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, अरूण कुमार सिंह, उप कमाण्डेन्ट डॉ० भाग्यलक्ष्मी एस. चिकित्साधिकारी एवं 148 वीं वाहिनी के अधिनस्थ अधिकारी और जवानों ने भाग लिया।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page