सूने घर में चोरों ने लगाई सेध
सोने चादी के जेवर सहित नगदी पर किया चोरों ने हाथ साफ
जबलपुर दर्पण। व्यापारिक काम के सिलसिले में अहमदाबाद गए दंपत्ति के सुने मकान में चोरों ने धाबाबोल कर सोने,चांदी सामग्री और नगदी पर किया हाथ साफ। गोहलपुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19-9-25 को अमित साधवानी उम्र 32 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गंजीपुरा में कपड़े की दुकान चलाता है दिनांक 13-9-25 को रात लगभग 12-10 बजे वह एवं उसकी पत्नी नेहा साहू दोनों घर में ताला लगाकर व्यापारिक काम से अहमदाबाद गये थे वहां से दिनांक 18-9-25 को शाम लगभग 4 बजे घर वापस आया तो देखा मेन गेट का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा आलमारी का लॉक टूटा था आलमारी में रखे सोने के 3 मंगलसूत्र,2 अंगूठी,1 नाक की लोंग,चांदी की एक जोड़ी पायल,नगदी 10-12 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 638/25 धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




