सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

सीधी जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष रूप से सांसद खेल प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से चर्चा की वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कार्यक्रमों की योजना रचना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधु धर द्विवेदी, मनीला सिंह चौहान, शिवदान साकेत, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, लोरिक प्रसाद यादव, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, उमाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, चंदन मिश्रा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



