जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिवराज की भाजपा सरकार को राहुल गांधी ने किया कटघरे में खड़ा

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जबलपुर पहुंचे और पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांचघर क्षेत्र में प्रचार वाहन से नागरिक अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने शिवराज की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वे और उनके 53 अधिकारी मप्र की सरकार चला रहे हैं, लेकिन उसमें ओबीसी -दलितों की भागीदारी नहीं है, उन्होंने आम जनता के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किए कि वह ओबीसी और दलितों की उपेक्षा कर रहे हैं, जनसंख्या में हिस्सेदारी के हिसाब से सरकार में उनकी भागीदारी न के बतौर है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद को पिछड़े वर्ग से बताते हैं और 90 अधिकारियों के साथ मिलकर जो सरकार चला रहे हैं, उसमें ओबीसी और दलितों की भागीदारी कहीं नहीं दिखती है, उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने इस विषय को लेकर पहले भी सवाल किए हैं और आगे भी करते रहेंगे, इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार आई तो जनता में पिछड़ों और दलितों की भागीदारी का एक्स-रे कराएंगे और आगे कहा कि देश और प्रदेश में पिछड़ों व दलितों के हक की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है। इस दौरान राहुल गांधी ने मप्र के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया को भारी मतों से विजय बनाने की भी अपील की। इस दौरान वारिष्ठ नेता सांसद विवेक कृष्णा तन्खा, महापौर जगत बहादुर अन्नू, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, कमलेश रावत, कदीर सोनी, मतीन अंसारी, पार्षद जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कल्लन गुप्ता, गुलाम हुसैन, संजय साहू, राकेश पांडे, कलीम खान, प्रमोद पटेल, डॉ रमाकांत रावत, ब्लॉक अध्यक्ष आजम अली खान, मुरलीधर राव, अभिषेक चंदेल, आसित यादव रिंकू, मधु यादव आदि मौजूद रहे। इस राहुल गांधी को देखने व सुनने के लिए जनता का भारी जन समूह उमड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88