प्रदेश सहप्रभारी मित्तल के साथ कदीर, दिनेश डिंडौरी ओर मंडला हुये रवाना
जबलपुर दर्पण। शनिवार को सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव सी पी मित्तल का अल्पप्रवास जबलपुर हुआ, मंडला प्रभारी दिनेश यादव, डिंडोरी प्रभारी कदीर सोनी पाटन एन एस यू आई अध्यक्ष आभाष दुबे के साथ मंडला डिंडौरी झंडा यात्रा एवम पार्टी की बैठक के लिए रवाना हुए, आगामी विधानसभा व नगरी निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी की गतिविधिया तेज हो गयी है, पार्टी सूत्रों की जानकारी अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों की बैठक 26 अगस्त को भोपाल में आमंत्रित की है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मंडला रोड पर कालपी क्षेत्र में एक बड़ा वृक्ष रोड पर गिरा हमारे आगे पीछे चल रहे यात्री बाल बाल बचे, यात्रियों ने मिलकर रोड पर गिरे वृक्ष को काटकर अलग किया।
दोनों तरफ सैकड़ों वाहनो से लंबा जाम लगा, जिसे सबने मिलकर निकलने में सहयोग दिया।



