महाविद्यालय में मोबाइल डेंटल शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। डी एन जैन महाविद्यालय में दंत चिकित्सक डॉक्टर साकेत अग्रवाल, डॉक्टर सनील , डॉक्टर सोनिया तथा डॉ अंकिता राय के सफल निर्देशन में महाविद्यालय में प्राध्यापको ,कर्मचारी व छात्र-छात्राओं का निशुल्क दंत परीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षण मोबाइल वैन के अंदर संचालित दंत उपकरणों व आवश्यक संसाधनों की मदद से किया गया ।महाविद्यालय स्टाफ व अधिकाधिक छात्र-छात्राओं ने दंत परीक्षण करवा कर लाभान्वित हुए ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर तरूण बाजपेई, डॉक्टर एच एन मिश्रा, डॉक्टर शैलेश जैन, डॉक्टर विनोद सोनी, डॉक्टर प्रबोध पाटकर, कुमारी शिखा ताम्रकार ,श्री अनुराग नामदेव कुमारी राधा मौर्य, श्रीमती अनीता तिवारी ,श्री सत्येंद्र शुक्ला ,श्री मनोज चौबे एवं अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे



