बहोत से कर्मचारियों में डीए एरियस की राषि का भुगतान न होने से रोष

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि चार प्रतिषत मंहगाई भत्ते की राषि का एरियस कर्मचरियों को अक्टूबर, नवंबर एवं दिसम्बर माह में दिए जाने के स्पष्ट आदेष जारी हुए थे किन्तु कुछ जिम्मेदार अधिकारियों एवं बाबुओं की उदासीनता के चलते आज दिनांक तक डी ए एरियस की राषि का भुगतान नहीं हो पाया जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
संघ ने आगे बताया कि कर्मचारियों की दीपावली एरियस की राषि नहीं मिलने की वजह से फीकी रही। जिससे कर्मचारियों में निराषा का वातावरण रहा। जबकि शासन के स्पष्ट आदेष होने के बावजूद एरियस की राषि कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचना समझ से परे है। आखिर समय पर शासनादेष का पालन क्यों नहीं किया जाता यह बहुत बड़ा सवाल है।
संघ जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, हेमन्त ठाकरे, रऊफ खान, राजकुमार यादव, गुडविन चाल्र्स, एनोस विक्टर, विनोद सिंह, फिलिफ अन्थोनी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुधीर अवधिया, सुधीर पावेल, धनराज पिल्ले, वीरेन्द्र श्रीवास, एस.बी.रजक, मनीष मिश्रा, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, संतोष चैरसिया, गोपीषाह, योगेष ठाकरे, रामकुमार कतिया, सुखराम विष्वकर्मा, आदि ने कलेक्टर महोद्य से मांग की है कि जिन विभागों में चार प्रतिषत मंहगाई भत्ते के एरियस की राषि का भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ उन विभागों को सख्त हिदायत दी जाए कि अतिषीघ्र एरियस की राषि का भुगतान किया जाए।