पांधे मारपीट प्रकरण में सिख समाज ने लिया संज्ञान

जबलपुर दर्पण। जबलपुर सिक्ख संगत रजि.के द्वारा विगत दिनों पूर्व पार्षद नरिंदर सिंघ पांधे के ऊपर हुए हमले को लेकर जबलपुर की सभी गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक गुरुद्वारा प्रेमनगर में रखी गयी. इस घटना की सभी ने निंदा करते हुए दोषियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की चूंकि इस घटना में दोनों पक्ष सिक्ख परिवारों से है इस कारण बैठक में घटना के सभी पहलुओं पर चर्चा कर सिक्ख समाज के जिम्मेदार 10 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई ये कमेटी दोनों पक्षों/ परिवारों से मिलकर जल्द से जल्द इस घटना से संबंधित समस्या का निराकरण करने की कोशिश करेगी ताकि ऐसी घटना भविष्य न होने पाएं । इस बैठक में विशेष रूप से सिक्ख संगत के प्रधान स.मनोहर सिंघ रील, स.मंजीत सिंघ ननरा ,राजिंदर सिंघ छाबड़ा ,प्रताप सिंघ विरदी कुलदीप सिंघ बंसल ,सुरिंदर सिंघ होरा व सभी गुरुद्वारों व अन्य सिक्ख संस्थाओं के पदाधिकारी गण शामिल थे ।



