अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
24 घंटे के अंदर पकड़ा गया एक और नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 345 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया क्राईम ब्रांच केा मुखबिर द्वारा सूचना मिली की प्रेमसागर शिव शक्ति मंदिर के पास एक काले रंग की एक्सिस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसव्ही 5550 मे दो लड़के नशीले इंजेक्शन रखे हुये किसी ग्राहक को बेचने के इंतजार में खड़े है, सूचना थाना एवं क्राईम बं्राच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में दबिश दी जहंा दो लड़के मुखबिर के बताये अनुसार काले रंग की एक्सिस मे बैठे हुये दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे ,घेराबंदी कर एक लड़के को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम रीतेश पिता ओमप्रकाश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीताल मरघटाई थाना लार्डगंज बताते हुये भागने वाले लड़के का नाम रवि तिवारी निवासी मरघटाई करिया पाथर काली मंदिर के पास घमापुर बताया, उक्त काले रंग की एक्सिस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसव्ही 5550 की डिक्की खोलकर चेक करने पर डिक्की में एक सफेद रंग की कैरी बैग के अंदर फेनिरामाईन मैलेट इंजैक्शन आईपी पेकाविल 10 एमएल वाले 145 नग एवं बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन आईपी ब्यूपिन 02 एमएल के 200 नग इंजेक्शन रखे मिले, उक्त इंजेक्शन के संबंध में रीतेश चौधरी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह एवं उसका दोस्त रवि तिवारी दोनो नशीले इंजेक्शन बेचने का काम करते हैं नशीले इंजेक्शन रवि तिवारी कहीं से खरीद कर लाता है, जिसकी जानकारी उसे नही है , रवि तिवारी के साथ 200 रूपये जोड़ी के हिसाब से नशीले इंजेक्शन बेचना जिसके ऐवज मेे रवि तिवारी द्वारा 400 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से देना बताया। आरोपी के कब्जे से उक्त नशीले इंजेक्शन एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एसव्ही 5550 सहित जप्त कर आरोपियेां के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट तथा 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी रवि तिवारी की तलाश जारी है।



