सावित्री फुले की परिनिर्वाण दिवस मनाया

जबलपुर दर्पण। देश में महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली, प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का 125 वां परिनिर्वाण दिवस बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय भानतलैया में मनाया गया। बसपा पदाधिकारीयों ने उनके चित्र पर माल्य अर्पण कर उनको नमन करते हुये बताया की सावित्री फुले जी के अथक प्रयासों से ही देश में महिलाओं को पढने लिखने का अवसर मिला, उनके पहले महिलाओं को हीन व गुलाम बनाये रखने के लिये शिक्षा से दूर रखा गया मगर उनके पति महात्मा ज्योतिबा फुले ने इस कुरीतियां का विरोध कर इनको शिक्षा दी और महिलाओं को पढाने के लिए इनको तैयार किया। महिलाओं के लिए पहले स्कूल की स्थापना पुणे जिले में करने के बाद कई विद्यालय इनके द्वारा खोले गए, बसपा द्वारा निरंतर इनकी सोच व विचारधारा का प्रचार प्रसार किया जाता है, इनकी शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाकर सामाजिक जाग्रति को गति देने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर बालकिशन चौधरी, एड लखन अहिरवार, एड दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंदरे, लछमण समुंदरे, मिंटू चौधरी, अजय चौधरी, डॉ सतपाल सिंह, मानकलाल गोटिया, राकेश चक्रवर्ती उपस्थित रहे।



