स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए मांग

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मौसम में अचानक परिवर्तन होने से ठंड बढ़ चुकी है और ठंड के साथ ही बरसात होने के कारण तापमान में गिरावट आई है जिसके कारण से ठंड में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है l और मौसम में परिवर्तन होने से ठंड होने के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य मैं विपरीत असर पढ़ रहा है, जिससे इन छोटे बच्चों के बीमार होने के चांसेस बढ़ गए हैंl यही वजह है कि ठंड के बढ़ते हुए असर को ध्यान में रखते हुए समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल जो सुबह की पाली में लगते हैं उनके लगने के समय में परिवर्तन किया जाना अत्यंत आवश्यक है अतः सुबह के पाली के स्कूल प्रातः 9:00 से लगाए जाने चाहिए और 10:30 से जो स्कूल लगते हैं वह स्कूल शाम को 4:00 बजे छूट जाने चाहिएl क्योंकि शाम के समय मौसम अत्यंत ठंडा हो जाता है जिससे बच्चे समय पर उजाला रहते घर पहुंच सके l
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, दिनेष गौंड़, हेमंत ठाकरे, राकेष श्रीवास, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, फिलिप अन्थोनी, गुडविन चाल्र्स, रऊफ खान, अषोक राय, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, अषोक राय, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, विनोद सिंह, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, सुधीर अवधिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, संतोष चैरसिया, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, मनीष झारिया, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, आदि ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए।



