एड्स जागरूकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

जबलपुर दर्पण। डीएन जैन महाविद्यालय, जबलपुर में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन एवं मध्य प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निर्देशानुसार व्यापक एड्स जागरूकता कार्यक्रम एवम् रेड रिबन क्लब के अंतर्गत डी0एन0 जैन महाविद्यालय जबलपुर में दिनांक 01/12/2023 एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ0 तरूण बाजपेयी जी ने की। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 प्रदीप सेन द्वारा किया गया। मुख्यवक्ता के रूप में क्षेत्रीय संयुक्त संचालन, स्वास्थ्य सेवाएॅ संभाग, जबलपुर के डॉ आर के झरिया जी द्वारा संबोधित किया गया। डॉ झरिया जी द्वारा स्वास्थ्य एवम स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए अपने वक्तव्य आरंभ करते हुए एड्स जागरूकता संबंधी जानकारी स्वयंसेवकों को दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ0 एच0एन0 मिश्रा, डाॅ0 शैलेष जैन, डाॅ विनोद सोनी, प्रबोध पाटकर, प्रो शिखा ताम्रकार, प्रो0 राधा मौर्य, अनुराग नामदेव वहीं कर्मचारीगणों में श्रीमती अनीता तिवारी, सतेन्द्र शुक्ला, रूपेश श्रीवास्तव मनोज चैबे, सुरेश दहायत, चन्द्रकांत देठे, राकेश तिवारी, देवेन्द्र चैपड़ा उपस्थित रहे।



