कुख्यात सटोरिये के सट्टे के अड्डे पर क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस की दबिश

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोवताली श्री रीतेश कुमार शिव के नेतृत्व में क्राईम ब्राचं एवं थाना लार्डगंज पुलिस द्वारा द्वारा कुख्यात सटोरिये मट्टू केशवानी के नरियल वाली गली निवाड़गंज सट्टे के अड्डे पर दबिश देते हुये मट्टू केशरवानी सहित 9 सटोरियों को पकड़ते हुये 7 हजार 600 रूपये जप्त किये गये है।
थाना लार्डगंज में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मट्टू केशरवानी उर्फ ओमप्रकाश नारियल गली निवाड़गंज नारियल दुकान के सामने खुली जगह में अपने साथियों के साथ मिलकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहॉ मट्टू उर्फ ओमप्रकाश केशरवानी अपने साथियों के साथ सट्टा पट्टी लिखते दिखा काफी भीड़ लगी हुयी थी पुलिस को आता देख भीड़ भाग गयी, मट्टू उर्फ ओमप्रकाश केशरवानी उम्र 67 वर्ष एवं अन्य 8 सटोरियों को पकडा गया सभी ने पूछताछ पर अपने नाम नीलेश केशरवानी उम्र 32 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक, विवेक पटैल उम्र 24 वर्ष निवासी पिपरिया खिरिया थाना पनागर, लवकुश गोटिया उम्र 40 वर्ष निवासी सहजपुर थाना भेड़ाघाट, हर्ष केशरवानी पिता मट्टू केशरवानी उम्र 19 वर्ष निवासी नरियल वाली गली निवाड़गंज , बलराम सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी शंकर नगर संस्कारधानी अस्पताल के पास माढोताल, विजय तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुहागी अधारताल, श्याम लहरे उम्र 58 वर्ष निवासी कृष्णा नगर माढोताल , अभिनय शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी महाराजपुर पटैल नगर अधारताल बताये, सटोरियों के कब्जे से कुल 7 हजार 600 रूपये , सट्टा पट्टी, 1 केलकुलेटर, जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



